Homeखेलगुजरात के खिलाफ चला हिटमैन शो, बना दिए कई बड़े कीर्तिमान, कर...

गुजरात के खिलाफ चला हिटमैन शो, बना दिए कई बड़े कीर्तिमान, कर ली कोहली की बराबरी

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 50 गेंद में 81 रन की पारी खेली है इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए हैं।

-

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने भले ही अंतरराष्ट्रीय T20 फॉर्मेट को अलविदा कहा हो लेकिन वह डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिन गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार अर्ध शतक लगाया है और इसी के साथ रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 50 गेंद में 81 रन की पारी खेली है इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने इसी के साथ आईपीएल इतिहास में 7000 रन बनाने का आंकड़ा पार कर दिया है। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में 7000 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। क्योंकि इससे पहले विराट कोहली ने 7000+ का आंकड़ा पार किया है।

बना दिया छक्कों का ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में 271 मैच खेले हैं। गुजरात के खिलाफ रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है रोहित शर्मा आईपीएल में 300 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में 302 छक्के लगाए हैं और वह क्रिस गेल के बाद आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं क्रिस गेल के नाम आईपीएल में 357 छक्के दर्ज हैं।

Read More-‘एक मैच और फिर साथ में जश्न मनाएंगे…’ फाइनल में पहुंचने के बाद खुशी से गदगद हुए कप्तान रजत पाटीदार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts