Sunday, December 7, 2025
Homeखेललाइव मैच में श्रेयस अय्यर से हुई मुंबई इंडियंस के मालिक की...

लाइव मैच में श्रेयस अय्यर से हुई मुंबई इंडियंस के मालिक की बातचीत, वायरल हो रही तस्वीर

पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी से बातचीत करते नजर आ रहे थे।

-

PBKS vs MI: कल 26 मई को आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया है। पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2025 में अपने आखिरी मुकाबले में हरा दिया है। इसके बाद पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। अब इसी बीच पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी से बातचीत करते नजर आ रहे थे।

अय्यर और आकाश अंबानी के बीच हुई बातचीत

आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान 18 वें ओवर में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बाउंड्री लाइन के पास खड़े होते हैं और उनके पीछे मुंबई इंडियंस के मलिक आकाश अंबानी भी बैठे होते है। इस दौरान मुंबई इंडियंस के मलिक आकाश अंबानी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से कुछ कहते हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर और आकाश अंबानी एक दूसरे से बात करते नजर आते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि यह नहीं पता चल पाया कि श्रेयस अय्यर और आकाश अंबानी के बीच क्या बातचीत हुई? लेकिन इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई है।

पंजाब ने 7 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई को टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था जिसके बाद मुंबई ने पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। इसके बाद पंजाब किंग्स ने आसानी से 187 रन बना दिए और 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य ने 62 रन और जोश इंग्लिश ने 73 रन की पारी खेली है।

Read More-आलिया भट्ट के साथ उर्वशी रौतेला ने ली सेल्फी, पोस्ट शेयर कर बोली – ‘ इतनी भयंकर लगती है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts