Homeखेलहनुमान जी के साथ ट्रैवल करते हैं विराट कोहली, एयरपोर्ट से सामने...

हनुमान जी के साथ ट्रैवल करते हैं विराट कोहली, एयरपोर्ट से सामने आई ये खास तस्वीर

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा इस मुकाबले के लिए विराट कोहली दिल्ली पहुंचे जहां से विराट कोहली की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर माने जाते हैं विराट कोहली की फैन फॉलोइंग बहुत ही जाता है। विराट कोहली इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2025 का टूर्नामेंट खेल रहे हैं। आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा इस मुकाबले के लिए विराट कोहली दिल्ली पहुंचे जहां से विराट कोहली की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल हो रही कोहली की तस्वीर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जयपुर कप्तान विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है यह तस्वीर दिल्ली के एयरपोर्ट की है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिंक कलर की शर्ट और ब्लैक टोपी लगाए हुए एयरपोर्ट से निकलते दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने ब्लैक कलर की बैग भी ले रखी है। इसी दौरान विराट कोहली की कीचेन में लगी हनुमान जी की छोटी सी मूर्ति सभी का ध्यान खींच रही है। विराट कोहली ने अपनी कीचेन में हनुमान जी की मूर्ति लगा रखी है।

खूब चल रहा कोहली का बल्ला

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में विराट कोहली बहुत ही ज्यादा धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं विराट कोहली ने अभी तक आरसीबी के लिए 18वे सीजन में 9 मैच खेले हैं। जिसमें विराट कोहली शानदार प्रदर्शन करते हुए 392 रन बना चुके हैं। इसी के साथ विराट कोहली पर्पल कैप की रेस में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने 9 मैच में 5 फिफ्टी लगाई हैं।

Read More-CSK फैन ने की शर्मनाक हरकत! किया देश विरोधी काम? पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा है मामला

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts