Saturday, February 7, 2026
Homeराजनीतिविधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधायक के बीच हुई धक्का- मुक्की, वीडियो...

विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधायक के बीच हुई धक्का- मुक्की, वीडियो वायरल

वफ्फ कानून के खिलाफ कांग्रेस के विधायक इरफान लोन विधानसभा में पोस्टर और काला कपड़ा लेकर आए थे जिसका विरोध बीजेपी के विधायकों ने किया इसी बात को लेकर दोनों विधायकों के बीच हंगामा होने लगा।

-

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला जहां पर कांग्रेस विधायक और भाजपा विधायक के बीच धक्का मुक्की हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विधानसभा में कांग्रेस के विधायक इरफान हफीज लोन और भाजपा विधायक विक्रम रंधावा के बीच धक्का मुक्की हुई है।

किस बात को लेकर हुआ हंगामा?

वफ्फ कानून के खिलाफ कांग्रेस के विधायक इरफान लोन विधानसभा में पोस्टर और काला कपड़ा लेकर आए थे जिसका विरोध बीजेपी के विधायकों ने किया इसी बात को लेकर दोनों विधायकों के बीच हंगामा होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का मुक्की तक बात पहुंच गई। सत्ता पक्ष के विधायक वफ्फ बिल कानून पर बहस की मांग कर रहे थे इसी को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। सत्ता पक्ष के विधायक वेल में उतर आए और इस कानून पर बहस पर अड़ गए।

दिन भर के लिए स्थगित की गई करवाई

हंगामा देखते हुए विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने विधानसभा की कार्रवाई दिन भर के लिए स्थगित करदी। वहीं जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि अब वफ्फ कानून का मामला सुप्रीम कोर्ट के विचाराधीन है, इसीलिए इस पर विधानसभा में बहस नहीं हो सकती।

Read More –मनोज कुमार की प्रेयर मीट में गुस्से में दिखी जया बच्चन, महिला का पकड़कर झटका हाथ, वीडियो वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts