Saturday, February 7, 2026
Homeखेलधमाकेदार प्रदर्शन के बाद छलका मोहम्मद सिराज का दर्द, भारतीय टीम से...

धमाकेदार प्रदर्शन के बाद छलका मोहम्मद सिराज का दर्द, भारतीय टीम से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान

गुजरात टाइटंस में आने के बाद मोहम्मद सिराज अपनी गेंदबाजी से आग उगल रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने बड़ा बयान दिया है जहां पर मोहम्मद सिराज का टीम इंडिया से बाहर होने पर दर्द चलता है।

-

Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में नई टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं जबकि मोहम्मद सिराज पिछले 7 साल से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे लेकिन गुजरात टाइटंस में आने के बाद मोहम्मद सिराज अपनी गेंदबाजी से आग उगल रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज ने बड़ा बयान दिया है जहां पर मोहम्मद सिराज का टीम इंडिया से बाहर होने पर दर्द चलता है।

टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका सिराज का दर्द

मोहम्मद सिराज ने इंटरव्यू के दौरान टीम इंडिया से बाहर होने पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा “मैंने RCB में सात साल खेला है, जब मैं RCB के लिए खेल रहा था तो उतार-चढ़ाव आए। मैंने अपनी गेंदबाजी, फील्डिंग और मानसिकता में जो काम किया है, उससे मुझे मदद मिल रही है
ब्रेक के दौरान शुरुआत में मैं इसे (टीम इंडिया से बाहर होना) पचा नहीं पाया लेकिन फिर मैंने खुद को समझाया कि मैंने बहुत सी चीजें प्लान की हैं। चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर नहीं होना था, लेकिन मैंने अपनी मानसिकता, अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित किया। अब मैं अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं। जब आपका चयन भारतीय टीम के लिए नहीं होता है, तो यह आपके दिमाग में आता है यदि आप काफी अच्छे हैं।”

चार मैच में लिए 9 विकेट

गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज खेलते हुए नजर आ रहे हैं जहां पर मोहम्मद सिराज ने अभी तक गुजरात के लिए चार मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9 विकेट लिए हैं हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद सिराज ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए हैं इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ भी तीन विकेट लिए थे।

Read More –क्या RCB के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं है Rohit Sharma? मुंबई के हेड कोच ने दिया अपडेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts