Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं क्योंकि पंजाब किंग्स ने युजवेंद्र चहल को 18 करोड रुपए में अपने साथ शामिल किया था l बीते दिन पंजाब किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबला खेला है जहां पर युजवेंद्र चहल लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं इस दौरान विकेट लेने के बाद युजवेंद्र चहल का वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है।
युजवेंद्र चहल ने दी गाली
पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल लखनऊ सुपर जायंट्स के खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन का विकेट लेते हैं और निकोलस पूरन को कैच आउट करवा देते हैं। इसके बाद जब कैमरा युज़वेंद्र चहल की तरफ जाता है तो उन्हें गाली देते हुए देखा जा सकता है। जिस कारण युजवेंद्र चहल का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Outfoxing his opponent, ft. Yuzvendra Chahal 😎#TATAIPL‘s leading wicket-taker gets the HUGE scalp of Nicholas Pooran 😮#LSGvPBKS | @PunjabKingsIPL | @yuzi_chahal pic.twitter.com/WGgc84j0rC
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2025
आठ विकेट से पंजाब ने लखनऊ को हराया
श्रेयस अय्यर ने लखनऊ के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लखनऊ के खिलाफ 16.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 177 रन बना दिए। लखनऊ को आठ विकेट से हरा दिया।
Read More-2027 का वनडे विश्व कप खेलेंगे विराट कोहली! संन्यास पर खुद किया बड़ा खुलासा
