Sonu Nigam: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक सोनू निगम हमेशा ही अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं सोनू निगम ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट गाने गए हैं जिस कारण आज भी लोग सोनू निगम के गानों को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं सोनू निगम आए दिन अपने कंसर्ट के लिए चर्चा में बने रहते हैं लेकिन अभी इसी बीच सोनू निगम के साथ कंसर्ट में बदतमीजी हुई है जहां पर लोगों ने उनके ऊपर पत्थर फेक हैं।
सोनू निगम के ऊपर फेंके गए पत्थर
रविवार के दिन दिल्ली में सोनू निगम का एक कंसर्ट रखा गया था जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे इस दौरान कंसर्ट के बीच में लोग बेकाबू हो जाते हैं और फेमस बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के ऊपर बोतल और पत्थर फेंकने लगते हैं। इसके बाद कुछ समय के लिए कॉन्सर्ट रोकना पड़ता है। सोनू निगम लोगों को समझाते हुए बोलते हैं कि “’मैं आपके लिए आया हूं यहां पर तो हम सब यहां अच्छा समय बिता सकते हैं। मैं आपसे ये नहीं कह रहा कि एंजॉय मत कीजिए, लेकिन ऐसा न करिए।”
View this post on Instagram
सोनू निगम ने दिए कई हिट गाने
सोनू निगम एक जमाने में बॉलीवुड के सबसे हिट सिंगर माने जाते थे लेकिन पिछले कुछ समय से सोनू निगम का प्रोफेशनल करियर अच्छा नहीं गुजरा है। सोनू निगम ने रणबीर कपूर के एनिमल फिल्म में अपना एक म्यूजिक सॉन्ग दिया था जो काफी पसंद किया गया था पापा मेरी जान लोगों को यह गाना खूब पसंद आया था।
Read More-हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद प्यार की तलाश में नताशा स्टेनकोविक, कहा-‘पिछला साल…’
