UP News: उत्तर प्रदेश मेंअलग-अलग तरह की होली खेली जाती है। कहीं रंगों से होली खेली जाती है तो कहीं लठमार होली खेली जाती है। वही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। शनिवार को जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड और पुलिस आयुक्त (नगर) अभिषेक भारती ने भी कपड़ा फाड़ होली का आनंद लिया। नगर के प्रसिद्ध लोकनाथ चौराहे के पास स्थित कोतवाली के बाहर डीपी अभिषेक भारती के साथ डीएम कपड़ा फाड़ होली देखने आए हैं।
डीएम ने देखी कपड़ा फाड़ होली
डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि, ‘मैंने पहली बार ऐसी होली देखी जिसमें हर कोई मस्ती के रंग में शराब और होकर एक दूसरे के कपड़े फाड़ता है। इस होली में खास बात देखने को मिली कि कपड़े फाड़े जाने से कोई भी आहत नहीं होता और हर कोई रंग और पानी की बौछार में नाचता गाता। आपको बता दे यह कपड़ा फाड़ होली की परंपरा सालों से चली आ रही है।
बिजली के तारों पर टांग दिए जाते कपड़े
लोकनाथ चौराहे पर आभूषण की दुकान चलाने वाले कुलदीप यादव ने बताया कि 2 दिन तक चलने वाली कपड़ा फाड़ होली में चौक ही नहीं पूरे शहर से लोग शामिल होने के लिए आते और होली खेलने के बाद अर्धनग्न स्थिति में वापस घर चले जाते हैं। होली खत्म होने के बाद हर तरफ बिजली की तारों पर आपको कपड़े टांगे दिखेंगे और कपड़ों की संख्या बताती है कि लोगों ने कितनी जमकर होली खेली है। वरिष्ठ समाज सेवी अभय अवस्थी ने बताया कि चौक की कपड़ा फाड़ होली की परंपरा 1957 से चली आ रही है। कहा जाता है कि कांग्रेस नेता सुनीत व्यास जी एक बार धोती कुर्ता पहन कर छुन्नन गुरु से होली मिलने आए थे। होली के जोश में छुन्नन गुरु के चेलों ने व्यास जी का धोती कुर्ता फाड़ दिया और बिजली के तार पर टांग दिया था। इसके बाद व्यास जी के समर्थकों ने भी गुरु की धोती और बंडी फाड़कर तार पर टांगी। तब से ही ऐसे होली खेलने की परंपरा चली आ रही है।
Read More-सिकंदर के सेट पर सलमान खान ने खेली होली, वायरल हो रही तस्वीरें
