Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का सफर बहुत ही ज्यादा शानदार रहा है रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम को 17 साल बाद T20 विश्व कप का विजेता बनाया था जिसके बाद उन्होंने T20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया अब वह भारत के लिए वनडे और टेस्ट में खेल रहे हैं उन्होंने 12 साल बाद भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता भी बनाया है। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है और उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी की सराहना की है।
सहवाग ने की रोहित की कप्तानी की सराहना
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा के कप्तानी की खूब तारीफ की है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा हम लोग रोहित शर्मा की कप्तानी को कम आते हैं जबकि रोहित शर्मा ने भारत को दो बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है और वह महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। जिस तरह रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को मार्गदर्शन किया है और गेंदबाजों का प्रयोग किया है वह जो भी करते हैं स्पष्ट रूप से करते हैं। वह अपने बारे में काम टीम के बारे में ज्यादा सोचते हैं। वह टीम में किसी भी खिलाड़ी को असुरक्षित महसूस नहीं होने देते हैं।
रोहित ने रचा इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चार बार आईसीसी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला है जहां पर रोहित शर्मा ने दो बार भारत को आईसीसी टूर्नामेंट का विजेता बनाया है रोहित शर्मा चार आईसीसी ट्रॉफी के फाइनल को खेलने वाले पहले भारतीय कप्तान है और रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।
