Friday, March 13, 2026
Homeखेलविराट कोहली का फैन बना ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज, बताया वनडे का...

विराट कोहली का फैन बना ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज, बताया वनडे का सबसे महान बल्लेबाज

भारतीय टीम को विराट कोहली ने मुसीबत से निकला है और टीम इंडिया के लिए मैच विनर बने हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने विराट कोहली की तारीफ में बड़ा बयान दिया है।

-

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले काफी लंबे समय से अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिखा पा रहे थे लेकिन चैंपियन ट्रॉफी 2025 में एक बार फिर से विराट कोहली ने अपनी शानदार लय को हासिल कर लिया है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर से भारतीय टीम को विराट कोहली ने मुसीबत से निकला है और टीम इंडिया के लिए मैच विनर बने हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने विराट कोहली की तारीफ में बड़ा बयान दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने की विराट कोहली की तारीफ

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने विराट कोहली की पारी की काफी सराहना की है। माइकल क्लार्क ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा “हमने पाकिस्तान के खिलाफ उनके शतक में भी यही देखा। विराट के पास हर शॉट है – बाउंड्री लगाने की उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं है। मेरी राय में वह अब तक के सबसे महान वनडे क्रिकेटर हैं और वह सबसे बड़े मंच पर, सबसे ज्यादा दबाव में भी इसे साबित करते रहते हैं। उन्हें पता है कि क्या करना है और जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तो वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं।”

कोहली ने जड़ा शानदार अर्ध शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जब भारतीय क्रिकेट टीम के शुरुआती विकेट गिर गए उसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 98 गेंद में 84 रन की पारी खेली। लेकिन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपने शतक से चूक गए विराट कोहली को शक के लिए सिर्फ 16 रन की जरूरत थी लेकिन वह कैच आउट हो गए।

Read More-रोहित की कप्तानी का कारनामा, आईसीसी टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts