Saturday, February 7, 2026
Homeएस्ट्रोगुरु के नक्षत्र में बुध ने किया प्रवेश, इन 4 राशि वालों...

गुरु के नक्षत्र में बुध ने किया प्रवेश, इन 4 राशि वालों की किस्मत

बुद्ध को बुद्धि ज्ञान और करियर का कारक माना जाता है। इसीलिए इसकी चाल में बदलाव बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बुध का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

-

Budh Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन और राशि परिवर्तन दोनों ही विशेष माने जाते हैं। 22 फरवरी को बुध ग्रह गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। बुद्ध को बुद्धि ज्ञान और करियर का कारक माना जाता है। इसीलिए इसकी चाल में बदलाव बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बुध का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मेष राशि

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापारियों को बडी डील मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा विदेश में पढ़ाई या कारोबार करने वालों को सफलता मिल सकती है। बुध का यह परिवर्तन मेष राशि के लिए लाभदायक रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

सिंह राशि

इस गोचर का प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर सकारात्मकता रहेगी। समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के नतीजे अनुकूल रहेंगे।

मिथुन राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव होंगे।

कुंभ राशि

करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे और सही निर्णय ले पाएंगे। विवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बुध का यह गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर में नई संभावना लेकर आएगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-वैलेंटाइन डे पर साथ साथ दिखे अनुष्का और विराट, देख कर खुश हुए फैंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts