Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentसाड़ी और भारी गहने छोड़ अलग अवतार में दिखी रेखा, नए लुक...

साड़ी और भारी गहने छोड़ अलग अवतार में दिखी रेखा, नए लुक पर दीवाने हुए फैंस

पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे जिसमें रेखा भी पहुंची थी इस दौरान रेखा हर बार की तरह साड़ी पहन कर नहीं आई बल्कि अलग अवतार में नजर आई हैं।

-

Rekha Photos: इस बात में कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने फैशन एक्सपेरिमेंट के लिए जानी जाती हैं लेकिन जब बात आ जाए रेखा के कातिलाना लुक्स की तो उनके आगे अच्छे-अच्छे अपने घुटने टेक देते हैं। भले ही रेखा अब दूसरी हसीनाओं की तरह वेस्टर्न सिल्हूट्स कम नजर आती हों लेकिन कहने की जरूरत नहीं है कि उनके चाहने वाले उनके ट्रेडिशनल पहनावे के दीवाने हैं। अब इसी बीच रेखा का नया अवतार देखने को मिला है। ऋतिक रोशन और राकेश रोशन ने अपने डॉक्यूमेंट्री द रोशन की सक्सेस पार्टी रखी थी। पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे जिसमें रेखा भी पहुंची थी इस दौरान रेखा हर बार की तरह साड़ी पहन कर नहीं आई बल्कि अलग अवतार में नजर आई हैं।

नए लुक में नजर आई रेखा

रेखा ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की पार्टी में बहुत ही अलग अंदाज में पहुंची थी। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इन तस्वीरों में रेखा अलग-अलग में नजर आ रही हैं। रेखा ने व्हाइट और ब्लैक कलर का एक आउटफिट पहना था जिसके साथ उन्होंने शेड्स से लगाए हुए थे उनके बालों पर स्कार्फ सबसे ज्यादा लोगों का अपनी तरफ ध्यान खींच रहा था। रेखा ने सिंगर अल्का याग्निक के साथ एक से बढ़कर एक पोज भी दिए हैं। रेखा का यह लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऋतिक रोशन ने भी दिए फैमिली के साथ पोज

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस पार्टी में अपनी फैमिली के साथ कहीं पोज दिए हैं। पूरी रोशन फैमिली साथ में काफी अच्छी लग रही थी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री द रोशन को काफी पसंद किया गया। इसी की सक्सेस पार्टी ऋतिक रोशन ने होस्ट की थी।

Read More –करीना कपूर ने तैमूर और जेह की फोटो लेने से किया मना, कहा-‘मेरी पिक्चर लेकर आप प्लीज चले जाओ…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts