Neeraj Chopra Marriage: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा कई मौके पर कमाल दिखा चुके हैं। उन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था अब नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए दी है। नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इन तस्वीरों में दूल्हे राजा और दुल्हन दोनों ही खूबसूरत लग रहे हैं।
शादी के बंधन में बंधे नीरज चोपड़ा
गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल तक साथ लाया।” इस दौरान नीरज चोपड़ा की दुल्हन ने खूबसूरत गुलाबी कलर का लहंगा पहना हुआ था वही नीरज चोपड़ा ने भी पिंक कलर की शेरवानी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। नीरज चोपड़ा की शादी में बहुत ही कम लोगों को इनवाइट किया गया था। उन्होंने चुपचाप शादी कर ली।
View this post on Instagram
कौन है नीरज चोपड़ा की पत्नी
हिमानी मोर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने यहीं के लिटिल एंजेल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की है। नीरज की तरह वे भी एक स्पोर्ट्स प्लेयर हैं और टेनिस खेलती हैं।जानकारी के मुताबिक, हिमानी मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ़ साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। हिमानी ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से कंप्लीट किया है।
Read More-शाहरुख और सलमान के घर की भी रेकी कर चुका था सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, खुद किया खुलासा
