Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर्षा रिछारिया ने महाकुंभ छोड़ने का किया ऐलान, वायरल सुंदरी ने रोते...

हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ छोड़ने का किया ऐलान, वायरल सुंदरी ने रोते हुए कहा-‘लोगों को शर्म आनी चाहिए’

हर्षा महाकुंभ में प्रवेश के दौरान निरंजनी अखाड़े के रथ पर बैठी नजर आई थी। इसी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया कुछ संतों ने हर्षा के रथ पर बैठने और भगवा वस्त्र धारण करने पर आपत्ति जताई थी‌।

-

Harsha Richariya: महाकुंभ में दूर देश से साधु संत आए हुए हैं। अनेकों साध्वी और साधु संतों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुंभ की शुरुआत से ही साध्वी हर्षा रिछारिया का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर हर्षा रिछारिया को सबसे सुंदर साध्वी का टैग दे दिया गया। इंटरव्यू के दौरान जब हर्षा रिछारिया से पूछा गया कि आखिर उन्होंने शादी बनने का निर्णय क्यों लिया जिसके जवाब में कहा वो साध्वी नहीं बनी है बस उन्होंने धर्म की राह पकड़ी है। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें भगवा कपड़ा पहनने पर ट्रोल भी किया है। दरअसल आपको बता दे हर्षा महाकुंभ में प्रवेश के दौरान निरंजनी अखाड़े के रथ पर बैठी नजर आई थी। इसी के बाद से ही विवाद शुरू हो गया कुछ संतों ने हर्षा के रथ पर बैठने और भगवा वस्त्र धारण करने पर आपत्ति जताई थी‌।

हर्षा ने महाकुंभ छोड़ने का किया ऐलान

विवाद बढ़ने पर हर्षा रिछारिया ने कुंभ छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है। हर्षा रिछारिया ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लोगों को शर्म आनी चाहिए कि एक लड़की जो धर्म से जुड़ने, धर्म को जानने, सनातन संस्कृति को समझने के लिए आई थी आपने उसे इस लायक भी नहीं छोड़ा कि वह कुंभ में रुक सके।

आनंद स्वरूप को पाप लगेगा-हर्षा

हर्षा रिछारिया वीडियो में आगे कहती हुई नजर आ रही है कि वो कुंभ एक इंसान से छीन लिया। इसका पूण्य तो नहीं पता लेकिन आनंद स्वरूप जी को पाप जरूर लगेगा। कुछ लोगों ने ही मुझे संस्कृत से जुड़ने का मौका नहीं दिया। मेरी आखिर गलती क्या है। ऐसे में 24 घंटे इस कॉटेज को देखने से बेहतर है मैं यहां से चली जाऊं। आपको बता दे हर्षा रिछारिया उत्तराखंड की रहने वाली है। उनका मूल घर मध्य प्रदेश के भोपाल में है।

Read More-7 मैच 5 शतक… 752 की औसत बनाए रन, फिर भी चैंपियंस ट्रॉफी से इस खिलाड़ी को किया गया नजरअंदाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts