Saif Ali Khan Attacked: पटौदी खानदान के मालिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हमले के मामले में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की स्टाफ ने शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर से एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसमें पता चला कि हमले वाले सैफ अली खान से रुपए की मांग की थी।
एफआईआर से हुआ बड़ा खुलासा
हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है अब इस दो पन्नों की एफआईआर की कॉपी सामने आई है। इसके मुताबिक सैफ अली खान पर अटैक करने वाले ने एक करोड रुपए मांगे थे सैफ अली खान के घर पर जब आरोपी से पूछा गया कि उसे क्या चाहिए तब उसने कहा पैसा चाहिए। जब पूछा गया कितने पैसे चाहिए तो उसने कहा एक करोड रुपए। शिकायत में सैफ अली खान की स्टाफ एलियामा फिलिप ने कहा,”मैं पिछले 4 वर्षों से अभिनेता सैफ अली खान के घर पर स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही हूं सैफ अली खान का परिवार 11वीं मंजिल और 12वीं मंजिल पर रहता है।”
सैफ अली खान की स्टाफ ने बताई पूरी कहानी
सैफ अली खान की स्टाफ एलियामा ने आगे बताया कि,”11वीं मंजिल पर तीन कमरे हैं और उनमें से एक में से सैफ सर और करीना मैडम रहते हैं। दूसरे कमरे में तैमूर रहते हैं। इसके अलावा तैमूर के कमरे में गीता एक नर्स है जो तैमूर की देखभाल करती है। मैं जहांगीर की देखभाल करती हूं। मैं रात के करीब 2 बजे आवाज आई और मेरी नींद खुल गई। तभी मैंने देखा कि कमरे में बाथरूम का दरवाजा खुला है और बाथरूम की लाइट जल रही है। फिर मैं यह सोच कर दोबारा सो गई कि करीना मैडम जय बाबा से मिलने आई होगी। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है इसीलिए मैं फिर से उठकर बैठ गई मैं परछाई देखी। इसके बाद वह बाथरुम से निकाला और मेरी तरफ आया और चुप रहने के लिए कहा। उसने धमकी देते हुए कहा कोई आवाज नहीं, कोई बाहर नहीं जाएगा। मैं जेह को फिर उठाने गई तो वह मेरी तरफ दौड़ा उसके हाथ में हेक्सा ब्लेड था। उसके बाएं हाथ में लकड़ी जैसा कुछ था हाथापाई के दौरान उसने मुझ पर हेक्सा ब्लेड से वार करने की कोशिश की।”
सैफ सर के निकल रहा था खून
आगे स्टाफने बताया कि,”जब मैं अपना हाथ आगे बढ़कर वार से बचने की कोशिश की तो मेरे दोनों हाथों की कलाई के पास और बाएं हाथ की माध्यम में ब्लेड से घाव हो गया। उस वक्त मैंने उससे पूछा तुम्हें क्या चाहिए। तो उसने कहा पैसा। मैंने पूछा कितना फिर वह अंग्रेजी में बोला एक करोड़। इसी दौरान हल्ला हुआ आवाज सुनकर सैफ सर और करीना मैडम कमरे में भागते हुए आए। इसके बाद उसने सैफ अली खान पर भी हमला कर दिया। तभी सैफ सर ने उसे छुड़ाने में कामयाबी हासिल की और हम सभी कमरे से बाहर भागे और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। फिर हम सब ऊपर वाले कमरे में पहुंचे। जब कमरे का दरवाजा खुला तब तक वह भाग चुका था। सैफ सर को गर्दन के पीछे ,दाहिने कंधे के पास, पीठ के बाई ओर और कलाई और कोहली के पास चोट लगी थी उसमें से खून निकल रहा था।”
Read more-सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
