Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चोट लग गई थी जिसके बाद जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि जसप्रीत बुमराह इस समय रिकवरी पर हैं। आपको बता दे की जसप्रीत बुमराह को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है हाल ही में बताया गया था कि जसप्रीत बुमराह को बेड रेस्ट दे दिया गया है जिस पर जसप्रीत बुमराह ने खुद अपना रिएक्शन दिया है। जसप्रीत बुमराह ने गलत खबरें फैलाने वालों पर गुस्सा निकाला।
बुमराह ने दिया रिएक्शन
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी फिटनेस की खबरों पर खुद रिएक्शन दिया है जहां पर जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा “मुझे पता कि फेक न्यूज फैलाना आसान है लेकिन इससे मुझे हंसी आती है। सोर्स अविश्वसनीय।” जसप्रीत बुमराह ने बेड रेस्ट की खबरों को खारिज कर दिया है और वह बेड रेस्ट पर नहीं है।
चैंपियंस ट्रॉफी में खेल सकते हैं बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम के खूंखार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बीसीसीआई की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
अगर जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा टीम इंडिया के लिए नहीं बनते हैं तो यह भारत के लिए सबसे बड़ी मुसीबत होगी क्योंकि जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड इस समय बहुत ही धमाकेदार है।
Read More-चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह? इंजरी के कारण दिया गया बेड रेस्ट
