Saathiya Shetty Video: केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड की अभिनेत्री अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। कपल ने पिछले महीने खुशखबरी शेयर करते हुए बताया था कि वह जल्द से जल्द पैरंट्स बनने वाले हैं। प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट करने के बाद अथिया शेट्टी का पहला वीडियो सामने आया है जिसमें वह विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रही हैं इस दौरान अथिया शेट्टी अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।
स्टेडियम में घूमती नजर आई अथिया शेट्टी
अथिया शेट्टी का जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं अनुष्का शर्मा ने व्हाइट और बैच पेंट कैरी किया है। वही अथिया शेट्टी स्ट्रिप टॉप और डेनिम लॉन्ग स्कर्ट में नजर आ रही हैं। दोनों नीतीश कुमार रेड्डी के परिवार से मिलने के बाद क्रिकेट स्टेडियम में घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। अथिया शेट्टी ने बेबी बंप फ्लाॅन्ट किया है।
View this post on Instagram
सुनील शेट्टी के दामाद है केएल राहुल
आपको बता दें अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी हैं और अथिया शेट्टी की शादी के राहुल के साथ 2023 में हुई थी। अब शादी के करीब 2 साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे के साथ पैरेंट्स बनने वाले हैं। प्रेग्नेंसी की हालत में अथिया शेट्टी पति केएल राहुल के साथ टाइम बिता रही हैं। अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर कुछ शानदार नहीं रहा। एक्ट्रेस सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म हीरो से अपना डेब्यू किया था लेकिन फिर कुछ फिल्मों में काम करने के बाद इन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली।
Read More-अंबानी ने ढोल नगाड़ों के साथ किया सलमान खान का स्वागत, पटाखे फोड़कर भाईजान के बर्थडे का मनाया जश्न
