HomeEntertainmentअल्लू अर्जुन की घर वापसी पर खिल उठा विजय देवरकोंडा का चेहरा,...

अल्लू अर्जुन की घर वापसी पर खिल उठा विजय देवरकोंडा का चेहरा, ‘पुष्पा 2’ एक्टर ने झट से दोस्त को लगाया गले

कड़ी सुरक्षा के बीच अल्लू अर्जुन को घर भेजा गया। अल्लू अर्जुन की रिहाई पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा वहीं अल्लू अर्जुन के जिगरी दोस्त और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी उनके रिहा होने पर बहुत खुश हुए हैं।

-

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में हैदराबाद के संध्या थियेटर में एक महिला की भागीदार के कारण मौत हो गई थी इस मामले में अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। आज सुबह ही अल्लू अर्जुन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच अल्लू अर्जुन को घर भेजा गया। अल्लू अर्जुन की रिहाई पर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा वहीं अल्लू अर्जुन के जिगरी दोस्त और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा भी उनके रिहा होने पर बहुत खुश हुए हैं।

दोस्त के जेल से बाहर आने के बाद खिला देवराकोंडा का चेहरा

पुष्पा 2 एक्टर के जेल से बाहर आने के बाद उनके करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा काफी खुश हुए हैं। शनिवार सुबह विजय देवराकोंडा अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा टी-शर्ट,काले पैंट और उनकी सिग्नेचर बीनी कैप में अल्लू अर्जुन के घर जाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही अल्लू अर्जुन विजय देवरकोंडा को देखते हैं वह तुरंत ही उन्हें गले लगा लेते हैं। अपने दोस्त को देखकर विजय देवरकोंडा भावुक हो जाते हैं और उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

पुष्पा के निर्देशक सुकुमार भी पहुंचे घर

आपको बता दें साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जेल से रिहा होते ही पुष्पा फ्रेंचाइजी के निर्देशक सुकुमार भी उनके घर पहुंचे। अल्लू अर्जुन को देखकर वह अपनी खुशी नहीं रोक पाए और उन्होंने सुकुमार का हाथ थामा और उन्हें गले लगाया दोनों ने हाथों में घर के अंदर एंट्री ली थी। वही अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होने के बाद अपने फैंस का धन्यवाद दिया है।

Read More-‘मैं झुकेगा नहीं…’ पुष्पा 2 के फैन बने रिंकू सिंह, अल्लू अर्जुन की तरह किया स्टेप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts