Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोइन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी साल की आखिरी पूर्णिमा,...

इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी साल की आखिरी पूर्णिमा, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल की आखिरी पूर्णिमा चार राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगी। पूर्णिमा के दिन इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और कैरियर में लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

-

Margashirsha Purnima 2024: नया साल शुरू होने वाला है। 15 दिसंबर दिन रविवार को साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। इस पूर्णिमा के बाद पौष का महीना शुरू हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल की आखिरी पूर्णिमा चार राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगी। पूर्णिमा के दिन इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे और कैरियर में लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

साल की आखिरी पूर्णिमा कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इस दिन से जीवन में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कर्क राशि

इस राशि के जातक को पत्रक संपत्ति मिल सकती है। कारोबार में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। धन से जुड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। पहले किए हुए निवेश से लाभ होगा।

मिथुन राशि

करियर और कारोबार में आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राज के लोग मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करें। ऐसा करने से इन्हें माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पूर्णिमा के दिन इस राशि से जुड़े जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

धनु राशि

सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार करने वालों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-खरमास में इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ, प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts