Homeएस्ट्रोभूलकर भी फ्रिज के ऊपर ना रखें ये 5 चीजें, घर से...

भूलकर भी फ्रिज के ऊपर ना रखें ये 5 चीजें, घर से चली जाएगी सुख- समृद्धि

-

Fridge Vastu Tips: ज्यादातर लोग फ्रिज के ऊपर कुछ ना कुछ चीज रख देते हैं। लेकिन हर चीज फ्रिज के ऊपर रखना भी सही नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार अगर घर में वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो घर से सुख समृद्धि हमेशा के लिए खत्म हो जाती है और आपके घर में दरिद्रता वास करने लगती है। इसीलिए वास्तु के अनुसार पांच चीज हैं जो फ्रिज के ऊपर गलती से भी नहीं रखनी चाहिए। इन पांच चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

फ्रिज के ऊपर ना रखें ये पांच चीजें

फिश एक्वेरियम -वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज के ऊपर कभी भी फिश एक्वेरियम रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत ही गलत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक्वेरियम में मौजूद मछलियां बीमार होने लगती है और उनकी मौत हो सकती है।

सोना- चांदी और पैसा-ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते और पैसा फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो जेवरात यानी सोना चांदी भी फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार की आर्थिक तंगी से जूझना पड़ता है।

दवाइयां –वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रिज पर कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। असल में फ्रिज से निकलने वाली गर्मी दवाइयां के असर को खत्म कर देती है इसीलिए कोशिश करें की दवाइयां हमेशा किसी सुखी और ठंडी जगह पर ही रखे।

अवार्ड-अगर आपको कोई ट्रॉफी अवार्ड मिला है तो कभी भी उसे फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए। फ्रिज के ऊपर अवार्ड और ट्रॉफी रखना आपके परिवार के लिए घातक साबित हो सकता है। आपका परिवार पाई- पाई को मोहताज हो सकते हैं।

बाॅस का पौधा-फ्रिज के ऊपर कभी भी बाॅस के पौधे जैसी चीजे नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके बजाय आप किसी टेबल या सेफ जगह रख दें लेकिन फ्रिज के ऊपर ना रखें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-अगले महीने बनने जा रहा मालव्य राजयोग, ये 3 राशि के लोग खूब कमाएंगे पैसा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts