Mustafizur Rahman: बांग्लादेश क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज चल रही है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की है इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के फैंस के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है क्योंकि बांग्लादेश टीम के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है।
पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ी गुड न्यूज़ साझा की है मुस्तफिजुर रहमान ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह पिता बन गए हैं। बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “अल्हम्दुलिल्लाह! अल्लाह की कृपा से आज हमें बेटा हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में शामिल करें।”
Alhamdulillah! By the grace of almighty Allah today we are blessed with a baby boy. 💞 Both baby and mother are doing great. Keep them in your prayers.
— Mustafizur Rahman (@Mustafiz90) December 4, 2024
मुस्तफिजुर रहमान का क्रिकेट करियर
बांग्लादेश टीम के खूंखार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का क्रिकेट करियर काफी ज्यादा शानदार रहा है। मुस्तफिजुर रहमान टेस्ट क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और उन्होंने साल 2022 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। मुस्तफिजुर रहमान अभी तक 15 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में 31 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा वनडे करियर में उन्होंने 107 मैच खेले हैं जिसमें मुस्तफिजुर रहमान के नाम 172 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 106 T20 मैच में 132 विकेट लिए हैं।
Read More-दूसरे टेस्ट में किस पोजीशन पर खेलेंगे केएल राहुल? जानें क्या दिया जवाब
