Homeखेलसचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व क्रिकेटर ने...

सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व क्रिकेटर ने खुद किया ऐलान

सचिन तेंदुलकर ने अपनी बिटिया रानी सारा तेंदुलकर को एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। इस बात की जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

-

Sara Tendulkar News: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह लगातार किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा में बने रहते हैं। सचिन तेंदुलकर को गरीबों की सेवा करना बहुत ही पसंद है। वह आए दिन लोगों की सेवा करते रहते हैं। अब इसी बीच सचिन तेंदुलकर ने अपनी बिटिया रानी सारा तेंदुलकर को एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। इस बात की जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। सचिन तेंदुलकर की तरह सारा तेंदुलकर को भी लोगों की सेवा करना काफी पसंद है।

सारा तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सचिन तेंदुलकर ने आज बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने सारा तेंदुलकर को फाउंडेशन का डायरेक्टर बनाया है। सचिन तेंदुलकर ने लिखा,”सारा तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में निदेशक के रूप में शामिल हो गई हैं। उनके पास यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री है‌। जैसे-जैसे वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की इस यात्रा पर निकलती हैं, यह इस बात की याद दिलाता है कि वैश्विक शिक्षा कैसे पूर्ण चक्र में आ सकती है।”

सारा तेंदुलकर ने लंदन में की है पढ़ाई

12 अक्टूबर 1997 को जन्मी सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। वहीं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर तेंदुलकर क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। 25 वर्षीय अर्जुन घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपने पिता की तरह अर्जुन ने भी रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू पर शतक बनाया।

Read More-क्रिकेट में कैसे वापसी करें पृथ्वी शॉ? केविन पीटरसन ने दी सलाह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts