Monday, December 8, 2025
HomeEntertainmentशूटिंग सेट पर सलमान खान ने शाहरुख खान पर चला दी थी...

शूटिंग सेट पर सलमान खान ने शाहरुख खान पर चला दी थी गोली, नजारा देखकर कांप गए थे डायरेक्टर

सलमान खान और शाहरुख खान ने फिल्म की शूटिंग सेट पर कुछ ऐसी हरकत कर दी थी जिसे देखकर डायरेक्टर के भी हाथ पांव फूल गए थे। इस बात का खुलासा खुद निर्देशक राकेश रोशन ने किया था।

-

Karan Arjun: 1995 में शाहरुख खान और सलमान खान की आई फिल्म ‘करण और अर्जुन’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। हिंदी सिनेमा की यह फिल्म फैंस आज भी देखना पसंद करते हैं। करण अर्जुन में सलमान खान और शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ का किरदार निभाया था। सलमान खान और शाहरुख खान ने फिल्म की शूटिंग सेट पर कुछ ऐसी हरकत कर दी थी जिसे देखकर डायरेक्टर के भी हाथ पांव फूल गए थे। इस बात का खुलासा खुद निर्देशक राकेश रोशन ने किया था।

फिल्म के सेट पर कर दी थी ऐसी हरकत

राकेश रोशन ने खुलासा करते हुए कहा था कि, ‘सेट पर सलमान खान ने शाहरुख खान को बंदूक से गोली मार दी थी। हालांकि यह उन्होंने सिर्फ मजाक किया था उन्होंने एक खाली बंदूक उधर में ली थी और सेट पर सभी के साथ मजाक किया था। दोनों ने पहले झगड़ा करने का नाटक किया उसके बाद सलमान खान ने उन्हें गोली मारी तो किंग खान कलाबाजी करते हुए जमीन पर गिर गए। ऐसा नजारा देखकर वहां पर सभी के हाथ पैर कांप गए हैं।’

पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे सलमान और शाहरुख

आपको बता रहे हैं करण अर्जुन फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान पहली बार बड़ी स्क्रीन पर एक साथ दिखाई दिए थे। फिल्म में काजोल, अमरीश पुरी ,राखी गुलजार और ममता कुलकर्णी अहम किदार में नजर आई थी। एक बार फिर से करण अर्जुन फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। जिसे देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More-रामचरण के दरगाह और मंदिर पहुंचने से बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts