Sunday, December 7, 2025
Homeएस्ट्रोमार्गी होने जा रहे शनि देव, इन 3 राशि वालों को रहना...

मार्गी होने जा रहे शनि देव, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, झेलनी पड़ेगी आर्थिक तंगी

15 नवंबर यानि शुक्रवार को शनि मार्गी होने जा रहे हैं। अगले साल 29 मार्च 2025 तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे। जिससे इन तीन राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इन तीन राशि वालों को बहुत ही फूंक फूंक कर कदम रखना होगा।

-

Shani Margi 2024: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि बहुत ही धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक शासन करते हैं उसके बाद वह दूसरी राशि में जाते हैं। इस समय शनि अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान है। वही अब 15 नवंबर यानि शुक्रवार को शनि मार्गी होने जा रहे हैं। अगले साल 29 मार्च 2025 तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे। जिससे इन तीन राशि वालों के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इन तीन राशि वालों को बहुत ही फूंक फूंक कर कदम रखना होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस दौरान बहुत ही सावधान रहना होगा। बच्चों की पढ़ाई की ओर से परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। इस जातक को कई नियोजित खर्चों से जूझना पड़ेगा। इसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा था। अचानक कोई बुरी खबर आपको सुनने को मिल सकती है आमदनी के स्रोत बंद हो जाएंगे।

कुंभ राशि

जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उन पर अभी संकट का दौर जारी रहेगा। शनि देव का मार्गी होना इस राशि के जातक के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। अगले साल 29 मार्च के बाद जब शनि कुंभ राशि छोड़कर मीन राशि में जाएंगे तो साढेंसाती का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपके व्यापार में भी बहुत बड़ी हानि हो सकती है।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों पर मार्च 2025 तक शनि की ढैय्या का असर बना रहेगा। नौकरी कारोबार में मनचाहा फल नहीं मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कल हो सकती है जिससे आप मानसिक तनाव में रहेंगे। पैसों की तंगी आपको परेशान करेगी। कार्यस्थल पर सहयोगियों से विवाद हो सकता है। परिवार में भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-दूर होगी पैसों की समस्या, तुरंत करें लौंग के ये अचूक उपाय

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts