Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीति'देश में जब-जब हिंदूओं का बंटवारा हुआ है तब तक..' बंटेंगे तो...

‘देश में जब-जब हिंदूओं का बंटवारा हुआ है तब तक..’ बंटेंगे तो कटेंगे’ पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि,"कांग्रेस ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। उन्होंने धर्म, संपत्ति ,जाति और भाषा के आधार पर देश को बांटा है। अब वे लोगों को उनके कपड़ों के रंग के आधार पर बांटकर राजनीति करना चाहते हैं।

-

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को ‘बंटेंगे तो काटेंगे’ के नारे पर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब भी हिंदू बंटा है तब- तब देश का एक हिस्सा अलग हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश को बांटने वाली राजनीति की है।

कांग्रेस पर बरसे गजेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि,”कांग्रेस ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। उन्होंने धर्म, संपत्ति ,जाति और भाषा के आधार पर देश को बांटा है। अब वे लोगों को उनके कपड़ों के रंग के आधार पर बांटकर राजनीति करना चाहते हैं। भगवा हमारे सम्मान का प्रतीक रहा है यह हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं बल्कि आस्था का विषय है। हमारे यहां कथाओं में लिखा है की एकता में ही शक्ति है। अब तक जब भी हिंदुओं का बंटवारा हुआ है वह हिस्सा देश से अलग हुआ है।”

विभाजन के कारण अलग हुआ नेपाल और अफगानिस्तान

वही सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि,”मध्य एशिया के भारत से लेकर अफगानिस्तान और नेपाल तक जिस तरह से भारत से अलग हुआ का विभाजन के कारण ही हुआ है। यह इतिहास की किताबों में लिखा है।” वही बीजेपी के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी भड़क गए है।

Read More-जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़,1 जवान शहीद, 3 घायल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts