Ravindra Jadeja: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक है रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के लिए काफी लंबे समय से क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में खेल रहे थे। लेकिन इस समय रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मुकाबले में जडेजा का जलवा देखने को मिला है और उन्होंने आखिरी टेस्ट मुकाबले में मुंबई में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।
जडेजा ने लिए 10 विकेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मुकाबले भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी की थी जिसमें उन्होंने 65 रन देकर 5 विकेट लिए थे और एक ओवर मेडन भी फेंका था। जिसके पास दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 13.5 ओवर में 55 दिन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए हैं और तीन ओवर मेडन भी डाले हैं। इसी तरह रविंद्र जडेजा ने आखिरी टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं।
India need 147 runs to avoid a whitewash after Ravindra Jadeja’s second five-for of the game dismantled New Zealand yet again 🔥#WTC25 | 📝 #INDvNZ: https://t.co/iPIh1YI4id pic.twitter.com/AvSKdd2P12
— ICC (@ICC) November 3, 2024
T20 से ले चुके सन्यास
रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले हैं लेकिन अब रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे और टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि रविंद्र जडेजा ने t20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रविंद्र जडेजा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद T20 अंतर्राष्ट्रीय से अलविदा ले लिया था। इसके बाद जडेजा अब भारत के लिए टेस्ट और वनडे टीम का हिस्सा बने हुए हैं।
Read More-मुंबई टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहा है जसप्रीत बुमराह? BCCI ने बताई वजह
