Homeखेलमुंबई इंडियंस में रिटेन होने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा...

मुंबई इंडियंस में रिटेन होने के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘मैं रिटायर…’

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 को लेकर रिटेंशन लिस्ट जारी की जिसमें स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम था। मुंबई इंडियन में रिटेन होने के बाद रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

-

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटाने के बाद खबरें आ रही थी कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की राहें अलग होने वाली है। क्योंकि मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के बीच अनबन हो गई है लेकिन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 को लेकर रिटेंशन लिस्ट जारी की जिसमें स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम था। मुंबई इंडियन में रिटेन होने के बाद रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

मुंबई में रिटेन होने के बाद क्या बोले रोहित

आईपीएल 2025 को लेकर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को रिटेन कर लिया है। मुंबई इंडियंस में एक बार फिर से रिटेन होने के बाद स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा “चूंकि मैं रिटायर हो चुका हूं, तो ये रिटेंशन के लिए मेरे लिए सबसे परफेक्ट स्लॉट है। जो प्लेयर इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए. जब आप एक नए ऑक्शन में आते हैं और कुछ प्लेयर्स को रिटेन करने की प्रक्रिया बहुत कठिन होती है।”

इतने करोड़ में रिटेन हुए रोहित

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह को सबसे मोटी रकम देखकर रिटेन किया है। 18 करोड रुपए जसप्रीत बुमराह को मुंबई ने दिए हैं। जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने 16.30 करोड रुपए में रिटेन किया है। ख़बरें यह भी थी कि रोहित शर्मा फिर से मुंबई के कप्तान बन जाएंगे लेकिन मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या ही करेंगे।

Read More-IPL 2025 को लेकर CSK ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, धोनी सहित इन पांच खिलाड़ियों को किया रिटेन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts