Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentफिल्म प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन का दबाया गला,...

फिल्म प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने कार्तिक आर्यन का दबाया गला, ‘मंजुलिका’ अवतार में दिखी एक्ट्रेस

अभी हाल ही में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें दोनों काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

-

Bhool bhulaiyaa 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन और विद्या बालन भूल भुलैया 3 का जोरों शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन भूल भुलैया 3 में मंजूलिका यानी विद्या बालन से टक्कर लेने वाले हैं। वही अभी हाल ही में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें दोनों काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

मंजुलिका बनी विद्या बालन

विद्या बालन और कार्तिक आर्यन अभी हाल में फिल्म प्रमोशन में पहुंचे थे जहां दोनों ने पैपराजी के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान विद्या बालन मंजूलिका के किरदार में देखी और कार्तिक आर्यन का गला दबाती हुई नजर आई हैं। विद्या बालन इन तस्वीरों में बहुत ही खूबसूरत अवतार में दिखाई दी। विद्या बालन ने ब्लैक साड़ी पहनी थी जिसमें बहुत ही खूबसूरत लग रही थी और उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों में पोनीटेल बनाया हुआ था।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3

विद्या बालन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 अगले महीने रिलीज होने वाली है। दिवाली के बाद 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 रिलीज होगी। इस फिल्म में विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

Read More-TV की ‘नागिन’ ने हाथों में रचाई पिया जी के नाम की मेहंदी, शुरू हुई एक्ट्रेस की शादी की रस्में

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts