Abhishek Bachchan Aishwarya Rai: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग हो चुके हैं। वहीं अब इसी बीच ऐश्वर्या राय के घर में एक फैमिली पार्टी रखी गई थी जिसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन और उनकी मां भी नजर आई लेकिन इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन गायब दिखे।
फैमिली फोटो से गायब दिखे अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय की फैमिली में एक बर्थडे पार्टी थी जिसमें अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए हैं। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या और कजिन के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ मां बिंद्रा राय भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन गायब दिखे हैं जिसके बाद से आए फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं अभिषेक और ऐश्वर्या का तलाक तो नहीं हो गया है।
हाउसफुल 5 की शूटिंग करके मुंबई लौटे अभिषेक
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अभिषेक बच्चन अभी हाल ही में हाउसफुल 5 की शूटिंग करके मुंबई वापस लौट आए हैं। उन्हें अभी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। मुंबई में होने के बावजूद भी अभिषेक बच्चन इस पार्टी में नहीं पहुंचे। वही ऐश्वर्या राय आखरी बार फिल्म ‘पीएसी 2’ में नजर आई थी। वहीं अभिषेक बच्चन हाउसफुल 5 में नजर आएंगे।
