Karwa Chauth 2024 : बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल जहीर इकबाल के साथ शादी की है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी बहुत ही अलग अंदाज में हुई है। सोनाक्षी सिन्हा ने नहीं सात फेरे लिए थे और ना ही निकाह किया सोनाक्षी और जहीर ने कोर्ट मैरिज की है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया है। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा सोलह श्रृंगार किए हुए नजर आ रही हैं। सोनाक्षी का यह अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
पति जहीर इकबाल के लिए सजी सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है। सोनाक्षी ने अपने पति जहीर के लिए व्रत रखा और उनके लिए सोलह श्रृंगार भी किया। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है और फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया है। मांग में सिंदूर माथे पर लाल बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहने वह बिल्कुल किसी नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
सोनाक्षी ने लिखा बेहद प्यारा कैप्शन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना, आज और हर रोज, हैप्पी करवा चौथ मिस्टर हस्बैंड जहीर इकबाल। प्यार की यह निशानी, मेरा बीवी एलगारी मंगलसूत्र सौतोइर नेकलेस हमारी कमिटमेंट की याद दिलाता है।” इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
Read More-मालदीव्स में कैंसर का इलाज कराएंगी हिना खान, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं एक्ट्रेस