Monday, February 23, 2026
HomeEntertainmentसलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा- 'ये...

सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा- ‘ये गलती से पहुंच गया…’

धमकी ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर के जरिए मिली है। वही आप सूत्रों ने बताया है कि सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने सलमान खान से माफी मांग ली है और कहा यह मैसेज गलती से चला गया था।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही सलमान खान के करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को धमकी दी गई जिसमें कहा गया कि सलमान खान माफी मांग ले नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल हो जाएगा। धमकी ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर के जरिए मिली है। वही आप सूत्रों ने बताया है कि सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स ने सलमान खान से माफी मांग ली है और कहा यह मैसेज गलती से चला गया था।

धमकी देने वाले शख्स ने मांगी माफी

पुलिस को मैसेज करने वाले शख्स की लोकेशन झारखंड में मिली है जिसकी तलाश में पुलिस की टीम वहां पहुंची हुई है। सूत्रों ने बताया कि मैसेज करने वाले ने कहा कि उसे यह मैसेज गलती से गया था और इसके लिए वह माफी चाहता है। सूत्रों के मुताबिक मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया था, और उसने कहा था कि वह सलमान और लॉरेंस के बीच सुलह करवा देंगे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस पर संज्ञान ले लिया।

क्या दी थी धमकी?

सलमान खान को धमकी भरे मैसेज में लिखा गया था कि,”इसे हल्के में न ले, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।” सलमान खान को यह मैसेज ऐसे समय आया जब मुंबई में उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई।

Read More-मालदीव्स में कैंसर का इलाज कराएंगी हिना खान, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts