Monday, February 16, 2026
Homeदेशगस्त से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो की...

गस्त से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, दो की मौत

दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ दिन पहले इलाके में नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

-

Narayanpur IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों आईटीबीपी की 53 बटालियन में तैनात थे। वही दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ दिन पहले इलाके में नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

गस्त करके लौट रहे थे जवान

शुक्रवार को जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और सर्चिंग के बाद शनिवार को जवान लौट रहे थे। नक्सलियों ने घूरबेडा़ इलाके में आईईडी ब्लास्ट किया। जिसमें चार जवान घायल हो गए दो जवानों की हालत गंभीर थी और दोनों ही जवानों ने दम तोड़ दिया। शहीद जवानों के नाम अमर पंवार और राजेश है। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों के प्लांट किए आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल हो गए घायल जवान आईटीबीपी के हैं।

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी

एसपी ने कहा पिछले कुछ महीने से सुरक्षा बलों लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन इलाके में चला रहे हैं। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत मिल रही सफलता से नक्सली बैक फुट पर है। अब आमने-सामने की लड़ाई से गुरेज कर उन्होंने आईआईडी को सहारा बना लिया है। नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

Read More-सरफराज खान ने जड़ा तूफानी शतक, खुशी से गदगद हुए कोच

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts