HomeEntertainment'जो एक बार पकड़ लेता है उसे छोड़ता नहीं...'बिश्नोई समाज को लेकर...

‘जो एक बार पकड़ लेता है उसे छोड़ता नहीं…’बिश्नोई समाज को लेकर क्या बोले थे विवेक ओबरॉय, पुराना वीडियो वायरल

अब इन सभी के बीच विवेक ओबरॉय का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवेक ओबरॉय बिश्नोई समाज की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

-

Vivek Oberoi Throwback Video: सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की अभी हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई ने ही सलमान खान को जान से मारने कीधमकी दी थी। वहीं अब इन सभी के बीच विवेक ओबरॉय का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवेक ओबरॉय बिश्नोई समाज की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

विवेक ओबरॉय की बिश्नोई समाज की थी तारीफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विवेक ओबरॉय का पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवेक ओबेरॉय जैकेट पहने हुए स्टेज पर खड़े होकर बिश्नोई समाज के पर्यावरण अधिवेशन में दुबई में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। विवेक ओबेरॉय कहते हुए दिख रहे हैं कि,’मैं इतना समझ गया हूं कि बिश्नोई समाज का प्यार ऐसा है कि जो एक बार पकड़ लेता है तो छोड़ेगा नहीं। मैं राजस्थान में पला बड़ा हूं। राजस्थान की मिट्टी से मुझे बहुत प्यार है। दाल बाटी चूरमा केर सांगरी खा- खाकर बड़े हुए हैं। मेरे तो कहीं क्लासमेट बिश्नोई रहे हैं।’

‘लोगों ने अलग-अलग मिशन के लिए दी है जान’

विवेक ओबेरॉय आगे इस वीडियो में रहते हुए नजर आ रहे हैं कि,’पहली बार जब मुझे पता चला कि बिश्नोई समाज क्या है तो मैं चौंक गया लोगों ने बहुत अलग-अलग मिशन के लिए अपनी जान दी है। उनके सलाम, लेकिन पेड़ों को बचाने के लिए जो बिश्नोई समाज का बलिदान है। उससे ऊंचा कोई बलिदान नहीं है। हम गाय का दूध निकालते हैं और अपने बच्चों को पिलाते हैं। ये दुनिया में केवल एक ही समुदाय है जहां अगर हिरण मर जाता है तो उसके बच्चों को बिश्नोई समाज की माताएं अपनी छाती से लगाकर बच्चों की तरह दूध पिलाती हैं।’

Read More-‘द कपिल शर्मा’ शो के फेमस कॉमेडियन का हुआ निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts