Monday, December 8, 2025
Homeएस्ट्रोसर्व पितृ अमावस्या के बाद इन 5 राशि के जातकों पर लगेगा...

सर्व पितृ अमावस्या के बाद इन 5 राशि के जातकों पर लगेगा ‘ग्रहण’, ये गलतियां पड़ सकती है भारी

सूर्य ग्रहण के समय शनि और सूर्य की एक दूसरे पर आठवीं दृष्टि होगी जो बहुत ही अशुभ मानी जाएगी। इसीलिए इन पांच राशि के जातकों को 15 दिनों तक बहुत ही संभाल कर रहना होगा।

-

Surya Grahan: पितृपक्ष 2 अक्टूबर से समाप्त हो जाएंगे। सर्वप्रितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 2 अक्टूबर को अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है जो बहुत ही अशुभ माना जा रहा है। उसी दिन सूर्य शनि का षडाष्टक योग भी बन रहा है। सूर्य ग्रहण के समय शनि और सूर्य की एक दूसरे पर आठवीं दृष्टि होगी जो बहुत ही अशुभ मानी जाएगी। इसीलिए इन पांच राशि के जातकों को 15 दिनों तक बहुत ही संभाल कर रहना होगा।

इन राशि वालों पर भारी रहेंगे 15 दिन

मिथुन राशि: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण और शनि सूर्य का षडाष्टक योग परेशानी बढ़ाएगी। वर्कप्लेस पर किसी से झगड़ा हो सकता है।

मेष राशि: इस राशि के जातकों पर ग्रहण का साया रहेगा जो बहुत ही अशुभ माना जा रहा है। दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं आप जो भी कम करें बहुत ही सोच समझकर करें।

कर्क राशि: कारोबार जब तक कोई ऐसा फैसला ना ले जो उन पर ही भारी पड़ जाए। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है‌। 15 दिन आपके लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहेंगे।

वृश्चिक राशि: वाहन चलाते समय बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। साथ ही नशे और बाहरी खानपान से दूर रहेंगे। नकारात्मकता से बचें और घर में मनमुटाव हो सकता है।

कन्या राशि: 15 दिन इस राशि के जातक के लिए बहुत ही अशुभ रहेंगे। धन हानि हो सकती है। उधार देना और लेना बिल्कुल भी ना करें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सूर्य करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशि वालों की होगी बल्ले- बल्ले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts