Bhumi Pednekar: हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग से ज्यादा ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। भूमि पेडनेकर उर्फी जावेद की तरह कुछ ना कुछ ऐसा पहनकर कैमरे के सामने आ जाती है जिससे लोग हैरान रह जाते हैं। भूमि पेडनेकर अपने अतरंगी आउटफिट को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच बीती रात एक्ट्रेस एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थी जहां पर वह कुछ ऐसा पहन कर आ गई जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल होना पड़ा।
अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची भूमि पेडनेकर
27 सितंबर की रात फेमस अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने सफेद रंग का एथेनिक वियर पहन रखा था। उनके ब्लाउज पर मेटल के दो सांप बने हुए थे। भूमि पेडनेकर का यह अतरंगी अंदाज फैंस को रास नहीं आया और उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ लोगों ने तो उर्फी जावेद से उनकी तुलना कर दी।
View this post on Instagram
फैंस ने की एक्ट्रेस की उर्फी जावेद से तुलना
उर्फी जावेद की इस तरह की ड्रेसिंग सेंस देखकर फैंस भौचक्के के रह गए। एक यूजर ने लिखा,’मुझे लगता है कि इसे अच्छा तो उर्फी का ड्रेसिंग सेंस है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’बुलेट प्रूफ नागिन।’ वही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उर्फी की कॉपी।’ एक ने लिखा, ‘हे प्रभु हे हरि कृष्णा जगन्नाथम प्रेमानन्दम् ये क्या पहना।’ इसी तरह सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
Read More-लाल साड़ी पहन मन्नारा चोपड़ा ने किया ऐसा डांस, देखकर लोग बोले-‘आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ गई आपको?’
