HomeEntertainmentबेटी के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची भीड़ में फंसी...

बेटी के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची भीड़ में फंसी ऐश्वर्या राय,आराध्या का हुआ बुरा हाल! सामने आया वीडियो

ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां बिंद्रा राय के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी जहां पर भीड़ इतनी ज्यादा थी एक्ट्रेस का हाल बेहाल हो गया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है

-

Aishwarya Rai: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जहां कहीं भी जाती है अपनी बेटी आराध्या बच्चन को साथ लेकर जाती है। ज्यादातर आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या को एक साथ स्पाॅट किया जाता है। अभी हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन और मां बिंद्रा राय के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थी जहां पर भीड़ इतनी ज्यादा थी एक्ट्रेस का हाल बेहाल हो गया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या राय अपनी बेटी और मां को संभालती हुई नजर आ रही है।

बेटी के साथ भीड़ में फंसी ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय भीड़ में फंसी हुई नजर आ रही हैं। मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने और अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इस भीड़ में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ फंस गई। इस दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन का हाल बेहाल हो गया। आराध्या के पास खड़ी ऐश्वर्या राय तुरंत अपनी बेटी से गाड़ी में बैठने के लिए कहती हैं। मां का इशारा पाकर आराध्या तुरंत थी वहां से निकाल कर गाड़ी की तरफ चली जाती है। इस दौरान ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का हाल बेहाल होता दिख आराध्या बच्चन पसीने से तरबतर दिखी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मां की देखभाल करती दिखी ऐश्वर्या राय

बेटी आराध्या बच्चन को भेज कर ऐश्वर्या राय अपनी मां बिंद्रा राय की खुद देखभाल करती हुई नजर आई है। वहीं ऐश्वर्या राय मंदिर परिसर की सिक्योरिटी कवर करती हुई नजर आई है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट करते हुए चिंता जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दे काफी लंबे समय से ऐश्वर्या राय तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

Read More-दर्द में होने के बावजूद भी सलमान खान ने हंसते-हंसते गणपति बप्पा का किया विसर्जन, सामने आया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts