Friday, February 6, 2026
Homeदेश'हालात संभालने में फेल ममता बनर्जी, दे इस्तीफा..' महिला डॉक्टर की रेप-...

‘हालात संभालने में फेल ममता बनर्जी, दे इस्तीफा..’ महिला डॉक्टर की रेप- हत्या के मामले पर बोली निर्भया की मां

साल 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी देश भर में प्रदर्शन हुआ था। वहीं अब इस घटना पर निर्भया की मां आशा देवी का बड़ा बयान सामने आया है।

-

Dr Rape- Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले पर पूरे देश में आक्रोश भरा हुआ है। देशभर के डॉक्टर विभत्स घटना को लेकर आंदोलन और वे स्ट्राइक कर रहे हैं। आपको बता दे साल 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद भी देश भर में प्रदर्शन हुआ था। वहीं अब इस घटना पर निर्भया की मां आशा देवी का बड़ा बयान सामने आया है। निर्भया की मां आशा देवी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर दी है।

मामले पर निर्भया की मां की आई प्रतिक्रिया

गैंगरेप मामले की पेड़ का निर्भया की मां आशा देवी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्थिति की मांग करते हुए कहा, ‘वह स्थिति को संभालने में फेल रही हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने पावर का इस्तेमाल करने के बजाय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। वह खुद एक महिला हैं। पुणे राज्य के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए थे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वह स्थिति को संभालने में विफल रही हैं।’

महिला सुरक्षा को लेकर बोली निर्भया की मां

निर्भया की मां ने आगे कहा,’जब तक केंद्र और राज्य सरकारें ऐसे दरिंदों के लिए अदालत से त्वरित सजा की मांग को लेकर गंभीर नहीं होगी, तब तक देश के विभिन्न हिस्सों में हर दिन ऐसी क्रूरता होती रहेगी। जब कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लड़कियां सुरक्षित नहीं है और उनके साथ ऐसी बर्बता की जाती है तो देश में महिला सुरक्षा की स्थिति को समझा जा सकता है।’

Read More-रक्षाबंधन से पहले CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, बहनों को लेकर कर दिया ये ऐलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts