Friday, February 6, 2026
Homeखेलस्वतंत्रता दिवस पर ही MS Dhoni के साथ इस दिग्गज ने लिया...

स्वतंत्रता दिवस पर ही MS Dhoni के साथ इस दिग्गज ने लिया था संन्यास, फैंस को लगा था बड़ा झटका

महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके जिगरी दोस्त ने भी अचानक संन्यास ले लिया था जिससे हर कोई दंग रह गया था क्योंकि अचानक भारतीय टीम के दो दोस्तों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था।

-

Independence Day: पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। 15 अगस्त के दिन ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था। टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से पूरा देश हैरान रह गया था। महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके जिगरी दोस्त ने भी अचानक संन्यास ले लिया था जिससे हर कोई दंग रह गया था क्योंकि अचानक भारतीय टीम के दो दोस्तों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था।

धोनी और रैना ने लिया था संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को लेकर बहुत ही बड़ा फैसला लिया था और 15 अगस्त साल 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था जिससे पूरा देश दंग रह गया था। महेंद्र सिंह धोनी के अचानक संन्यास से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था जिसके बाद दूसरा झटका भारतीय फैंस को सुरेश रैना ने दिया था। सुरेश रैना ने भी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की कुछ देर बाद अचानक क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

2019 के वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी मैच

महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आखिरी बार मिली जर्सी में साल 2019 के वर्ल्ड कप में देखा गया था। साल 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से हुआ था। साल 2019 के सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई थी और करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर का आखिरी मुकाबला होने वाला है। इसके बाद दोबारा धोनी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए।

Read More-देश भक्ति में डूबे बॉलीवुड स्टार्स, अक्षय और अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts