Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentबेटी राहा के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ी सालों पुरानी लत, खुद...

बेटी राहा के लिए रणबीर कपूर ने छोड़ी सालों पुरानी लत, खुद एक्टर ने किया खुलासा

बेटी के जन्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है। रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी बेटी के पैदा होने के बाद ही उनके जीवन में कई सारे बदलाव आए हैं।

-

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 अप्रैल, 2022 को सात फेरे लिए थे। शादी के सात महीने बाद ही आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया। रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा। बेटी के जन्म के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है। रणबीर कपूर ने बताया कि उनकी बेटी के पैदा होने के बाद ही उनके जीवन में कई सारे बदलाव आए हैं।

बेटी के लिए रणबीर ने छोड़ी 17 साल पुरानी लत

रणबीर कपूर ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए बताया है कि ‘अब वह एक पिता है उनकी एक बेटी है और यह एक बहुत बड़ा बदलाव है। उन्हें ऐसा महसूस होता है कि वह अभी पैदा हुए हैं 40 साल की जिंदगी उन्होंने जो जी वह बिल्कुल अलग थी। उन्होंने कहा कि मरने से डर नहीं लगता। उन्हें हमेशा लगता है कि वह 71 साल की उम्र में मर सकते हैं।’ वहीं रणबीर कपूर ने खुलासा किया कि उनकी बेटी की वजह से उन्होंने 17 साल पुरानी लत छोड़ दी है। रणबीर कपूर अपनी बेटी रहा के जन्म से पहले एक स्मोकर से थे। लेकिन बेटी के जन्म के बाद उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया ताकि वह सेहतमंद रहे।

उन्हें लग रहा था उनकी सेहत अच्छी नहीं है

रणबीर कपूर ने आगे बताया कि उन्हें बेटी के जन्म के बाद लग रहा था कि उनकी सेहत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया। यह सारे बदलाव उनकी बेटी राहा कपूर की वजह से हुए हैं। आपको बता दे रणबीर कपूर ने 17 साल की उम्र में ही सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। बेटी के जन्म को अभिनेता अपनी लाइफ का सबसे बेस्ट मोमेंट मानते हैं।

Read More-आंखों के इलाज के लिए विदेश रवाना होंगे शाहरुख खान, मुंबई में ठीक से नहीं हो पा रहा इलाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts