Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख, PM मोदी ने किया...

हाथरस हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, 90 लोगों की हुई मौत

पीएम मोदी ने बताया कि हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। यूपी सरकार सभी पीड़ितो की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है।

-

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरने वालों की संख्या 90 हो गई है वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे पर सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। वही पीएम मोदी ने बताया कि हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

वही इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। नरेंद्र मोदी ने हाथरस में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,”उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।”

हादसे पर आई गृहमंत्री की प्रतिक्रिया

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा है कि,”उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” वहीं सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ कल हाथरस पहुंच सकते हैं। हाथरस दुर्घटना की स्थिति की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधी मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

Read More- ‘राहुल गांधी खुद आतंकवादी…’ संसद भवन में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर भड़के रामदास आठवले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts