Homeएस्ट्रोजुलाई के महीने में राशि परिवर्तन करने जा रहे ये 4 बड़े...

जुलाई के महीने में राशि परिवर्तन करने जा रहे ये 4 बड़े ग्रह, इन राशि वालों पर पड़ेगा ऐसा असर

19 जुलाई को बुध सूर्य के साथ रहने के बाद निकल कर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन चार ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।

-

Rashifal: जुलाई के महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिससे जुलाई का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस महीने में रवि पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है जो शुभ कार्यों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस महीने में श्रावण मास का प्रारंभ होगा और इसके साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाएगा। 6 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं अगले दिन इसी रात में शुक्र उदित हो जाएंगे। वही 12 जुलाई को सेनापति मंगल ग्रह वृष राशि में प्रवेश करेंगे जहां गुरु पहले से ही विराजमान है। इसके बाद तीसरा परिवर्तन ग्रहण के राजा सूर्य का होगा जो 16 जुलाई को कर्क राशि में करेंगे। जहां पर ग्रहों के राजकुमार बुध और शुक्र प्रकाश मिलन होगा। वही 19 जुलाई को बुध सूर्य के साथ रहने के बाद निकल कर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन चार ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

नौकरी में ग्रोथ होने की संभावना बन रही है किसी बड़ी बिजनेस डील करने से इस महीने में बचना चाहिए क्योंकि आर्थिक नुकसान हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य बेहतर होगा मान सम्मान बढ़ेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भी सहकर्मियों से सावधान रहने की जरूरत है ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। घर में प्रस्तावित शुभ मांगलिक कार्य में रुकावट आ सकती है और पैसे का लेनदेन न करने में ही आपकी भलाई है। जुलाई का महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

खर्चो पर नियंत्रण रखें परिवार के साथ मनमुतावर तनाव हो सकता है मानसिक रूप से मजबूत रहे नकारात्मक विचारों से बचें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें लापरवाही ना करें। अगर आप लापरवाही करेंगे तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन राशि

व्यापारी वर्ग को व्यवसायिक हानि उठानी पड़ सकती है ऐसे में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। बच्चों के मामले में जीवनसाथी की सलाह जरूर लेने नहीं तो आपको आगे बहुत ही बड़ी मुसीबत उत्पन्न हो सकती है। अधिकारी आपके काम में अड़ंगा डाल सकते हैं। आपका जीविका के क्षेत्र में भरपूर लाभ हो सकता है।

Read More-शादी के 4 दिन बाद बदले अंदाज में नजर आई सोनाक्षी सिन्हा,नई नवेली दुल्हन के मांग से गायब दिखा सिंदूर!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts