Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentजहीर इकबाल से शादी करने के बाद ट्रोल किए जाने पर सोनाक्षी...

जहीर इकबाल से शादी करने के बाद ट्रोल किए जाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया रिएक्शन, वायरल हो रही एक्ट्रेस की पोस्ट

ट्रोल्स की वजह से ही सोनाक्षी ने अपनी शादी की फोटोज के कमेंट डिसेंबल कर दिए थे। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

-

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) ने 23 जून को जहीर इकबाल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक -दूसरे को 7 साल से डेट कर रहे थे। सोनाक्षी सिन्हा को इस वक्त काफी ट्रोल भी किया जा रहा है क्योंकि सोनाक्षी ने एक मुस्लिम लड़कियों से शादी की है। ट्रोल्स की वजह से ही सोनाक्षी ने अपनी शादी की फोटोज के कमेंट डिसेंबल कर दिए थे। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के रिसेप्शन लुक का कैरीकेचर भी बना हुआ है। इसे प्रसाद भट्ट ने बनाया है उन्होंने इस पोस्ट के जरिए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।Zaheer से शादी के बाद पहली बार सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कही ये बात सोनाक्षी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा,’सच्चे शब्द, यह बहुत प्यारा है। थैंक्यू ।’ सोनाक्षी सिन्हा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी लगाई थी फटकार

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्रोलर्स को फटकार लगाई थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू देते हुए आनंद बक्शी सब की एक लाइन बोलते हुए कहा था कि, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। कहने वाले अगर बेकार, बेकाम- काज के होते तो कहना ही काम बन जाता है।’ उन्होंने कहा था मेरी बेटी ने कुछ गैर कानूनी नहीं किया है। शादी दो लोगों के बीच एक बहुत ही निजी फैसला है किसी को भी इसमें इंटरफेयर करने का कोई अधिकार नहीं है।’

Read More-अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का हो गया है ब्रेकअप? बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts