Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentबेटे की शादी का न्योता लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची नीता अंबानी,...

बेटे की शादी का न्योता लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची नीता अंबानी, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

इसी बीच रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची है जहां पर उन्होंने अपने बेटे की शादी का न्योता बाबा को दिया और दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

-

Anant Radhika Wedding: दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी इन दिनों अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की काफी जोरों से तैयारी चल रही है इन दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन भी हो चुके हैं। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट 12 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। राधिका मरचेंट और अनंत अंबानी की शादी मुंबई में धूमधाम से होगी। अब इसी बीच रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची है जहां पर उन्होंने अपने बेटे की शादी का न्योता बाबा को दिया और दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची नीता अंबानी

काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची नीता अंबानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें नीता अंबानी पिंक कलर की साड़ी और गले में मोतियों से जुड़ा हुआ लंबा हार पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कान में गोल इयररिंग्स उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। नीता अंबानी आज काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची जहां पर उन्होंने अपने बेटे की शादी का निमंत्रण बाबा के चरणों में समर्पित किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान नीता अंबानी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे।

काशी विश्वनाथ से अंबानी परिवार का है काफी गहरा नाता

आपको बता दे काशी विश्वनाथ धाम से अंबानी परिवार का काफी पुराना लगाव है अंबानी परिवार कई बार बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंच चुका है। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए कोकिलाबेन भी मौजूद हुई थी। आपको बता दे अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले उनके अब तक दो प्री वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं।

Read More-मीका सिंह के साथ रोमांटिक हुई ‘आश्रम’ की ‘बबीता’, तस्वीरें देख फैंस कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts