Sanjay Gandhi Struggle: टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ साल 2009 से चल रहा है और अभी भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की चार पीढ़ियों की कहानी दिखाई जा चुकी है। पहले जनरेशन में ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और नैतिक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था अक्षरा के किरदार में हिना खान और नैतिक के किरदार में करण मेहरा नजर आए थे। इस समय दद्दाजी के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। दद्दा जी के किरदार में संजय गांधी नजर आए थे। इस समय संजय गांधी बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं।
बुरे दौर से गुजर रहे संजय गांधी
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दद्दा जी के किरदार से घर-घर में फेमस हुए संजय गांधी इस समय बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। संजय गांधी ने अभी हाल ही में खुलासा करते हुए बताया है कि,’वह स्ट्रगल कर रहे हैं और एक एक्टर की लाइफ ऐसी ही होती है। जब वह काम करते हैं तो सब कुछ अच्छा होता है, लेकिन काम नहीं होने पर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पॉपुलर सोचने का हिस्सा होने के बावजूद भी उन्हें इस दौर से गुजरना पड़ रहा है। वह अपना किराया चुकाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।’
झनक में नजर आ रहे थे संजय गांधी
आपको बता दे अभी हाल ही में संजय गांधी पॉपुलर शो जनक में नजर आए थे। संजय गांधी ने बताया कि,’जब मैं झनक में शामिल हुआ तो मुझे 20 दिन के काम को कहा गया था, उसके बाद मुझे बताया गया कि एक ब्रेक होगा और आपको वापस बुलाया जाएगा। हालांकि अब तक 9 महीने हो गए, मुझे ना तो वापस बुलाया गया और ना ही इसकी कोई जानकारी दी गई। अपने ट्रैक के फिर से खुलने का मैंने काफी इंतजार किया है। मई के बाद से मैंने उनसे नहीं सुना अगर उन्हें मेरी जरूरत नहीं थी तो वह मुझे बता सकते थे मैं कोई दूसरा प्रोजेक्ट ले सकता था। मुझे शहर में खुद को बनाए रखने के लिए पैसे की जरूरत है और मेरे पास इनकम का कोई सोर्स नहीं है। कई एक्टर्स ने कोरोना महामारी के दौरान स्ट्रगल किया और मैं भी उसे समय अपनी बचत खत्म कर दी थी। मैं अंधेरी में किराए के घर में रहता हूं और अपना किराया चुकाने के लिए अपने दोस्तों से पैसे उधार ले रहा हूं। मैं मीरा रोड में अपना घर गिरवी रखने की कगार पर हूं मुझे पैसे की सख्त जरूरत है।’
Read More-वही आंखें..वही खूबसूरती… खूब बहू श्रीदेवी की तरह दिखती है ये लड़की, वीडियो देख चकरा जाएगा माथा
