T20 World Cup: t20 विश्व कप 2024 के कई मैच अमेरिका में हो रहे हैं जिस कारण अमेरिका में इस समय दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर मौजूद हैं। शाहीन अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खतरनाक तेज गेंदबाज है। T20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए शाहीन अफरीदी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे शाहीन अफ़रीदी के आसपास भारतीय फैंस दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हो रहा अफरीदी का वीडियो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफ़रीदी कुछ लोगों के बीच घिरे दिखाई दे रहे हैं यह लोग भारतीय फैंस हैं जो शाहीन अफरीदी के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी भी भारतीय फैंस के साथ खुश दिखाई दे रहे हैं।
Shaheen Afridi with Indian fans in New York 🇵🇰🇮🇳❤️
Our padosis love our Eagle. Lovely to see 🤗 #T20WorldCup pic.twitter.com/ibEU1Zv4Cb
— Farid Khan (@_FaridKhan) June 8, 2024
शानदार है शाहीन अफरीदी का क्रिकेट करियर
शाहीन अफरीदी ने साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था। अभी तक शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 66 अंतरराष्ट्रीय T20 मैच खेले हैं। जिसमें शाहीन अफ़रीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए 91 विकेट लिए हैं।
Read More-पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? इंजरी को लेकर आया पड़ा अपडेट
