AB De Villiers: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स को भारत में खूब पसंद किया जाता है। एबी डिविलियर्स काफी लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रह चुके हैं। एबी डिविलियर्स के नाम आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अब डिविलियर्स के बीच बहुत ही अच्छी दोस्ती है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में अब डी विलियर्स कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे थे लेकिन जैसे ही आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में हार मिली उसके बाद एबी डिविलियर्स भी निराशा हो गए।
आरसीबी की हार से निराश हुए डिविलियर्स
इस समय सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की कई सारी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि एबी डिविलियर्स आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मैच में कमेंट्री कर रहे होते हैं। जैसे ही राजस्थान रॉयल्स आरसीबी को हरा देता है उसके बाद अब डी विलियर्स का भी चेहरा उतर जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अब डिविलियर्स कमेंट्री बॉक्स में बहुत ही निराश दिखाई दे रही है।
Ab De Villiers was heartbroken when RCB lost Eliminator yesterday. 🥺💔 pic.twitter.com/rdW9yP9Zw1
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) May 23, 2024
फिर आरसीबी की सपोर्ट में कही ये बात
इसके बाद एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया है। एबी डिविलियर्स में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आरसीबी के खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाते हुए लिखा “हारना हमेशा दुखद होता है, लेकिन एक फैन के रूप में, मुझे खिलाड़ियों पर गर्व है, जिन्होंने हमें विश्वास दिलाया, वो भी तब जब मई की शुरुआत में सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं। मुझे यकीन है #RCB अगले साल मजबूत होकर वापसी करेगी और वह खिताब घर लाएगी।”
Read More-RCB की हार से टूटी विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, चेहरे पर दिखी उदासी
