Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentतलाक के बाद बहु अमृता सिंह के साथ कैसा है सास शर्मिला...

तलाक के बाद बहु अमृता सिंह के साथ कैसा है सास शर्मिला टैगोर का रिश्ता? सारा अली खान ने किया खुलासा

हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि तलाक के बाद सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर के साथ अमृता सिंह का कैसा रिश्ता है। इसका जवाब सारा अली खान एक इंटरव्यू में दिया है।

-

Sharmila Tagore: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अमृता सिंह का 20 साल पहले पति सैफ अली खान के साथ तलाक हो गया था। सैफ अली खान और अमृता सिंह की राहें काफी सालों पहले ही अलग हो गई है। सैफ तलाक के बाद अमृत सिंह के बच्चों की कस्टडी मां को ही मिल गई थी। सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर और अमृता सिंह के दोनों बच्चों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हर किसी के मन में यही सवाल उठता है कि तलाक के बाद सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर के साथ अमृता सिंह का कैसा रिश्ता है। इसका जवाब सारा अली खान एक इंटरव्यू में दिया है।

सारा अली खान ने किया खुलासा

सारा अली खान ने एक इंटरव्यू देते हुए खुलासा करते हुए कहा,’दोनों का रिलेशनशिप बेहतरीनहै।’ सारा अली खान के इस जवाब से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है तलाक के बावजूद भी अमृता सिंह का सासू मां के साथ अच्छा रिश्ता है। एक इवेंट में सारा अली खान ने कहा था कि मेरी मॉम के अभी पेरेंट्स नहीं है लेकिन अगर मुझे या इब्राहिम को कुछ भी होता है तो मुझे पता है की बड़ी अम्मा और यही सब कुछ है।’

बहु -बेटे के तलाक पर क्या बोली शर्मिला टैगोर

बेटे सैफ अली खान और बहू अमृता सिंह के तलाक पर सालों बाद शर्मिला टैगोर ने ‘काफी विद करण शो’ में चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि, “जब लोग लंबे वक्त तक साथ रहते हैं और जब उनके दो प्यारे बच्चे भी हो तो कोई भी ब्रेकअप आसान नहीं होता है। उस वक्त एक दूसरे के प्रति सद्भाव रखना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि सभी के दिल टूटे होते हैं। मैंने उसे वक्त काफी कोशिश की थी लेकिन वह सही वक्त नहीं था। वक्त बिता और माहौल थोड़ा शांत हुआ और दोनों ने इस पर काफी काम भी किया।” आपको बता दे तलाक के बाद सैफ अली खान अपनी लाइफ में करीना कपूर के साथ काफी खुश है तो वही अमृता सिंह अपने बच्चों के साथ लाइफ इंजॉय कर रही हैं।

Read More-सैफ अली खान और बॉबी देओल का होगा आमना-सामना! इस फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं एक्टर्स

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts