Homeराजनीति'आज का दिन इतिहास में जोड़ने वाला है..',CAA के तहत 14 लोगों...

‘आज का दिन इतिहास में जोड़ने वाला है..’,CAA के तहत 14 लोगों को भारत की नागरिकता मिलने पर CM योगी ने दी प्रतिक्रिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा,"आज का दिन ऐतिहासिक और मानवता के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला है।

-

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संशोधित नागरिकता कानून के तहत 14 लोगों को नागरिकता मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा आज का दिन इतिहास में लिखने वाला है। जिन लोगों का भारत की नागरिकता की गई है यह वह लोग हैं जो धार्मिक उत्पीड़न या इसके डर के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे। अब इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखा है।

सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा,”आज का दिन ऐतिहासिक और मानवता के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला है। दशकों की प्रतीक्षा के पश्चात आज नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मजहबी कट्टरता से प्रताड़ित होकर भारत में शरणागत हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई बहनों-भाइयों को भारतीय नागरिकता मिलने का शुभारंभ हो गया है। नागरिकता पाए सभी बहनों-भाइयों को हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन, सच में, मोदी हैं तो मुमकिन है।”

क्या बोले केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि,”पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने वाले लोगों का दशकों पुराना इंतजार खत्म हो गया। सीएए को 31 दिसंबर 2014 तक या उससे पहले भारत और बांग्लादेश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताडना के शिकार गैर मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने के लिए दिसंबर 2019 में लाया गया था। कानून बनने के बाद इसकी राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई लेकिन जिन नियमों के तहत भारत के नागरिकता दी जानी थी उन्हें इस साल 11 मार्च को जारी किया गया।”

Read More-‘रायबरेली और अमेठी से मेरा रिश्ता बेटी – बहू का है..’ मां सोनिया ने दिखाई राहुल गांधी को विरासत की एल्बम, देखें Video

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts