Thursday, February 5, 2026
Homeएस्ट्रोग्रहों के राजकुमार करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन लोगों पर बरसेगा...

ग्रहों के राजकुमार करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन लोगों पर बरसेगा चारों तरफ से पैसा

10 मई शाम 7:03 पर बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 21 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

-

Budh Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। मई के महीने में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 10 मई शाम 7:03 पर बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 21 दिनों तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर करना बहुत ही लाभदायक रहेगा। अचानक से धन लाभ होगा।

मिथुन राशि: वित्तीय स्थिति मजबूत होगी 21 दिनों तक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी लेकिन मेहनत करना ना छोड़े। इस दौरान आपको कई बड़ी उपलब्धियां हासिल होगी। बुध के गोचर का शुभ प्रभाव आपके राशि के जातकों पर दिखाई भी देगा।

कुंभ राशि: इस समय बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा नौकरी पैसा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।10 मई से 31 मई तक के बीच कोई मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे लोगों को बुध गोचर का शुभ परिणाम मिलेगा। अगर सरकारी नौकरी या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं तो इस समय सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशि: इस दौरान आपका पूजा पाठ में मन लगेगा नए काम का प्रस्ताव भी मिल सकता है। अचानक विदेश जाने का मौका मिलेगा इतना ही नही सरकारी नौकरी भी लग सकती है। बुध के राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि: वाहन सुख का योग बन रहा है। इतना नहीं करियर में आपका प्रभाव पड़ेगा नए अवसर मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध का गोचर आपको पद और प्रतिष्ठा प्रदान करने वाला है। इस दौरान अगर आप कोई नया काम करना चाहते हैं या कोई नई नौकरी पाना चाह रहे हैं तो यह आपको सुखद परिणाम प्रदान करेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-उल्टी चाल चलने जा रहे हैं न्याय के देवता शनिदेव, इन राशि वालों का होगा बुरा हाल

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts