Homeराजनीतिआरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को पीएम मोदी ने दी चुनौती, कहा-'वो...

आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को पीएम मोदी ने दी चुनौती, कहा-‘वो लिख कर दे कि…’

भारत 1,000 साल की गुलामी से घिर जाएगा। जो बिहार देश को दिशा दिखाता था वह ऐसे संकटों से घिरा कि सब कुछ तबाह हो गया, लेकिन भारत के भाग्य ने एक बार फिर से करवट ली है।'

-

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के दरभंगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है और चुनौती दी। उन्होंने कहा,’यह लोग देश की एकता को तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आज 1000 साल पहले जब पश्चिम से भारत पर हमले होने शुरू हुए थे तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत 1,000 साल की गुलामी से घिर जाएगा। जो बिहार देश को दिशा दिखाता था वह ऐसे संकटों से घिरा कि सब कुछ तबाह हो गया, लेकिन भारत के भाग्य ने एक बार फिर से करवट ली है।’

तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि,”जैसे एक शहजादा दिल्ली में है, वैसे ही एक शहजादा पटना में भी है। एक नए पूरे देश को और एक ने पूरे बिहार को अपनी जागीर समझा है। दोनों का रिपोर्ट कार्ड भी एक जैसा ही है। इनके रिपोर्ट कार्ड में बिना घोटाले के कुछ भी नहीं है। याद करिए बिहार में कैसे बड़े-बड़े अपहरण होते थे। खजाना लूटा जाता था कैसे बेटियां घर से निकलने में डरती थी। कैसे नौकरी देने से पहले जमीन लिखवा लिया जाता था।”

आरक्षण को लेकर कांग्रेस को दी चुनौती

आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि,”कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को तोड़ने में लगी हुई है। वह चाहते हैं कि ओबीसी का आरक्षण कम कर मुसलमान को दे दिया जाए। अगर ऐसा हो गया तो सब कुछ खत्म हो जाएगा मैं आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को चुनौती देता हूं। वह लिख कर दे कि वो आरक्षण से खिलवाड़ नहीं करेंगे। मैं पिछले 12 साल से मांग रहा हूं पर वह चुप बैठे हैं जब तक मोदी जिंदा है तब तक SC,ST,OBC के आरक्षण के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता।”

Read More-कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका,प्रत्याशी ने लौटाया पार्टी को अपना टिकट, बताई वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts